बच्चों को झूठ बोलने से कैसे रोकें, स्वयं झूठ बोलने से कैसे बचें ?


माता-पिता के लिए सबसे बड़ी दुविधा है कि बच्चों को झूठ बोलने से कैसे रोकें ! वो भी तब जब स्वयं झूठ बोलते हों | आम जीवन में, ऑफिस में, घर में, पचासों बार, झूठ बोलना पड़ता है | पर ये समझना चाहिए कि कोई झूठ क्यों बोलता है | झूठ केवल 3 ही परिस्थितियों में बोला जाता है – पहला, जब आपका कोई लोभ हो, तब व्यक्ति झूठ बोलता है, दूसरा, जब आपको कोई भय हो, जान का या मार का या कोई और, तब व्यक्ति झूठ बोलता है और तीसरा, जब किसी का भला करना हो | आपको ये मनन करना चाहिए, कि हम झूठ क्यों बोलते हैं | ऐसी क्या बिजली गिर जायेगी, अगर हम झूठ नहीं बोलेंगे तो | सत्य बोलने का अभ्यास कैसे करें, ये समझना चाहिए तब ही आप अपने बच्चों को समझा पायेंगे | इसी बात को अलग तरीके से रखता हुआ, शास्त्र ज्ञान का ये वीडियो |

This entry was posted in shastra Gyan Class - Story Session. Bookmark the permalink.

Leave a comment